1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Coronavirus: दिल्ली में मिले 1573 नए मरीज, एक्टिव केस- 19,155

Coronavirus: दिल्ली में मिले 1573 नए मरीज, एक्टिव केस- 19,155

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2020 06:25 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 06:25 pm IST

नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112494 हो गई है, इन मामलों में से 89,968 लोग ठीक हो चुके हैं।

Coronavirus Cases in Delhi- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. देश का राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आई है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 1573 मरीज सामने आए, 2276 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है जबकि 37 लोगों की मौत हो गई।

नए मरीज सामने आने के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 112494 हो गई है, इन मामलों में से 89,968 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि शहर में इस बीमारी से 3371 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में इस वक्त कोरोना के 19115 एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।