1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले आए, 4 और रोगियों की मौत

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले आए, 4 और रोगियों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 05:48 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गुरुवार (1 जुलाई, 2021) को कोरोना वायरस के 93 नए मामले आए, वहीं इस दौरान 111 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई। 

दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले आए, 4 और रोगियों की मौत- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना के 93 नए मामले आए, 4 और रोगियों की मौत Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में गुरुवार (1 जुलाई, 2021) को कोरोना वायरस के 93 नए मामले आए, वहीं इस दौरान 111 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हुई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 14,34,281 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दिल्ली में अबतक कुल 14,07,943 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मौत की बात करें तो कोरोना से अबतक राजधानी में कुल 24,981 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जानिए दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। वहीं दिल्ली में अभी कोरोना के 1357 एक्टिव केस (सक्रिय मामले) हैं। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 146161 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 121769 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 24392 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 7900147 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 6094386 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 1805761 को वैक्‍सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 74198 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 76468 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 53649 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 22819 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 21559572 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या 1349 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।