1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी, मिले 47 नए केस

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी, मिले 47 नए केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2021 07:16 pm IST,  Updated : Nov 07, 2021 07:16 pm IST

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 0.11 प्रतिशत हो गई। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में 36 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही थी, जो अब रविवार को मामूली बढ़त के साथ 0.11 प्रतिशत हो गई।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी, मिले 47 नए केस- India TV Hindi
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर में मामूली बढ़ोतरी, मिले 47 नए केस Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 47 नए मामले आए, लेकिन किसी भी मरीज की जान नहीं गयी तथा संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,118 हो गई है, जिनमें से 14.14 लाख से अधिक मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। 

दिल्ली सरकार द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब तक 25,091 लोगों की महामारी से जान गई है। लेकिन इस महीने अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अक्टूबर और सितंबर में कोविड-19 के क्रमश: चार और पांच मरीजों की इस महामारी से मौत हुई थी। 

बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 0.11 प्रतिशत हो गई। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में 36 नए मामले आए थे और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही थी, जो अब रविवार को मामूली बढ़त के साथ 0.11 प्रतिशत हो गई।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 32 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.14% रही थी। इससे पहले पिछले कई हफ्तों में संक्रमण दर 0.05% से 0.10% रहने के बाद शुक्रवार को बढ़ी थी, फिर शनिवार को थोड़ी घटी और अब रविवार को इसमें फिर से मामूली बढ़त हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।