1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: रोहिणी के नाले से 19 साल की लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कही ये बात

दिल्ली: रोहिणी के नाले से 19 साल की लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कही ये बात

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 14, 2023 11:36 am IST,  Updated : May 14, 2023 11:48 am IST

दिल्ली के रोहिणी से एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Death - India TV Hindi
19 साल की लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप Image Source : REPRESENTATIVE PIC

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के अमन विहार थाना क्षेत्र में एक नाले से 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। इस लड़की की 3-4 दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

एक हफ्ते पहले दिल्ली में मिला था महिला का कंकाल

दिल्ली में बीते हफ्ते ही दिल्ली में एक महिला का कंकाल मिला था। दिल्ली के द्वारका के बाबा हरिदास नगर में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला के शरीर पर सर्दियों के कपड़ों के कुछ टुकड़े मिले थे, जिससे संकेत मिला था कि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे पीसीआर को कंकाल के संबंध में कॉल आई थी।

पुलिस ने बताया था, 'फोन करने वाले ने बताया कि उनके खेत में एक ड्रम में कुछ फेंका गया था, जो एक ट्यूबवेल से जुड़ा हुआ था। उसमें से बदबू आ रही है।' जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। 

ये भी पढ़ें:

यूपी निकाय चुनाव: अयोध्या के हिंदू बहुल क्षेत्र में मुस्लिम युवक ने निर्दलीय जीता पार्षद का चुनाव, आंकड़े देखकर चौंके लोग

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर, पुलिस और सुरक्षाबल के जवान कर रहे कार्रवाई 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।