1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर, पुलिस और सुरक्षाबल के जवान कर रहे कार्रवाई

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर, पुलिस और सुरक्षाबल के जवान कर रहे कार्रवाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 14, 2023 07:34 am IST,  Updated : May 14, 2023 07:52 am IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर मौजूद हैं और जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

Anantnag- India TV Hindi
अनंतनाग में चल रहा एनकाउंटर Image Source : FILE

अनंतनाग: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एनकाउंटर चल रहा है। ये एनकाउंटर अनंतनाग के अंदवान सागम इलाके में चल रहा है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान मौके पर मौजूद हैं। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। 

सेना के एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि इससे पहले शनिवार को, भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तड़के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे पाकिस्तान द्वारा उड़ाए गए क्वाडकॉप्टर को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों और भारतीय सेना के सैनिकों के बीच फायरिंग भी हुई। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में सुबह ही आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। आतंकवादियों और सैनिकों के बीच फायरिंग हुई और पाकिस्तान की ओर से घटना स्थल पर एक क्वाडकॉप्टर उड़ाने की कोशिश की गई, लेकिन फायरिंग की वजह से इसे वापस ले लिया गया।

इससे पहले 3 मई को, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था और एक मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र: अकोला हिंसा में 1 शख्स की मौत, 120 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, शहर में धारा 144 लागू

बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने 6 पाकिस्तानी सैनिकों को सुलाई मौत की नींद, पीएम शहबाज शरीफ ने जाहिर किया शोक

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत