1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गुरुवार को बंद रहेंगे सुप्रीम कोर्ट समेत दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, CJI ने कहा- लंच तक कुछ नहीं किया गया तो मैं दखल दूंगा

गुरुवार को बंद रहेंगे सुप्रीम कोर्ट समेत दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, CJI ने कहा- लंच तक कुछ नहीं किया गया तो मैं दखल दूंगा

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 23, 2026 07:36 am IST,  Updated : Jul 23, 2026 01:46 pm IST

दिल्ली में जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन और हिंसा का असर दिल्ली मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है। अब DMRC ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन गुरुवार को बंद रहेंगे। आइए जानते हैं इन स्टेशनों के नाम।

delhi metro stations closed- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद। (फाइल फोटो) Image Source : PTI

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन जारी है। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के दौरान हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो रहे हैं। बुधवार की रात पुलिसवालों पर फिर से हमला किया गया जिसमें दो एसीपी और दो इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए हैं। हिंसा की इन खबरों को देखते हुए अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी (DMRC) ने भी सुरक्षा को लेकर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। DMRC ने जानकारी दी है कि गुरुवार को दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इधर CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो को लेकर अहम टिप्पणी की है।

कौन से मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे?

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए गए थे। DMRC ने इस कदम के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। अब गुरुवार को DMRC ने बताया है कि नीचे बताए गए मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 

1. लोक कल्याण मार्ग

2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
11. ITO
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
17. झंडेवालान

बता दें कि पहले 16 स्टेशनों की ही लिस्ट सामने आई थी, लेकिन बाद में DMRC ने झंडेवालान स्टेशन को भी बंद करने का फैसला किया।

CJI ने बोला- दखल देंगे

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि अगर छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच बंद किए गए सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को दोपहर तक नहीं खोला गया, तो सुप्रीम कोर्ट इसमें दखल देगा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) प्रेसिडेंट विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बंद होने का जिक्र किया है।

 

सोनम वांगचुक खत्म कर सकते हैं अनशन

छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को खत्म कराने के लिए कोशिश तेज कर दी हैं। सरकार ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने मुख्य धारा में लौटने की अपील की है। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान सरकार ने सोनम वांगचुक को भरोसा दिलाया है कि एजुकेशन सिस्टम में जरूरी बदलाव लाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं सोनम वांगचुक ने आंदोलन खत्म करने के लिए सरकार के सामने शर्ते रखी हैं। उन्होंने शर्त रखी है कि अगर सरकार छात्रों पर बल प्रयोग रोकने और मुकदमे वापस लेने का भरोसा दे तो अनशन खत्म कर सकते हैं। अब सरकार सोनम वांगचुक को जवाब देने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों पर हिंसा के आरोपों पर दिल्ली HC सख्त, केंद्र और पुलिस को भेजा नोटिस, CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश

CJP के प्रदर्शन के दौरान हिंसा, किन एंगल पर जांच कर रही है दिल्ली पुलिस? सामने आ गई पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।