1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं

दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2020 09:40 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 09:40 am IST

शुक्रवार रात को लगी इस आग में कोई घायल नहीं हुआ। शनिवार सुबह तक आग बुझा दी गई।

delhi fire- India TV Hindi
दिल्ली के नरेला में फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया Image Source : ANI/TWITTER

नयी दिल्ली: बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता बनाने के एक कारखाने में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को लगी इस आग में कोई घायल नहीं हुआ। शनिवार सुबह तक आग बुझा दी गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि शुक्रवार रात लगभग 10. 45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 26 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।