1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कॉलेज के पास हुई गोलीबारी, 1 शख्स की मौत, पुलिस और FSL की टीम मौक पर

दिल्ली के कॉलेज के पास हुई गोलीबारी, 1 शख्स की मौत, पुलिस और FSL की टीम मौक पर

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 20, 2026 09:33 am IST,  Updated : May 20, 2026 02:30 pm IST

दिल्ली के वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र में केशव चौक के पास हत्या की वारदात सामने आई है। पुलिस और एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Delhi welcome murder- India TV Hindi
दिल्ली के वेलकम इलाके में हत्या। Image Source : ANI

राजधानी दिल्ली से अपराध की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार की रात एक कॉलेज के पास सरेआम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, ये वारदात दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन के करीब हुई, जहां एक शख्स को गोली मारी गई। पुलिस की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और एफएसएल की टीम भी पहुंची है। 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के वेलकम इलाके में बीती रात फायरिंग की घटना सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम केशव चौक इलाके में श्याम लाल कॉलेज के पास मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि अमानुल्लाह कुरैशी, पुत्र- मोहम्मद तस्लीम, निवासी- गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर (उम्र 22 वर्ष) को गोली मारी गई है। घायल अमानुल्लाह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जांच शुरू की

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने वेलकम पुलिस थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इधर नहर में मिला शव

दूसरी ओर दिल्ली में न्यू अशोक नगर इलाके में एक नहर से अज्ञात शख्स का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि रेस्क्यू बोट क्लब के गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष होने का अनुमान है। मृतक ने लाल टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहनी हुई थी। मृतक के शरीर से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इसके साथ ही शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं पाए गए हैं। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली: चौथी मंजिल से जलता हुआ नीचे उतरा शख्स, हुई मौत; पत्नी-सास पर आरोप

दिल्ली के स्विमिंग पूल में 10 साल के बच्चे की डूबकर मौत, नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, पुलिस ने शुरू की जांच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।