1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में होगी बाढ़ जैसी स्थिति, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, इन इलाकों के लोग रहे सावधान

दिल्ली में होगी बाढ़ जैसी स्थिति, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, इन इलाकों के लोग रहे सावधान

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 01, 2025 10:41 am IST,  Updated : Sep 01, 2025 03:23 pm IST

दिल्ली के कई इलाकों में कल मंगलवार को बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। हथनीकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी को छोड़ा गया है। आइए जानते हैं कि किन इलाकों पर मंडरा रहा है बाढ़ का खतरा।

delhi flood hathnikund barage- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी सामने आई है कि राजधामी दिल्ली में कल मंगलवार की शाम से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस बाढ़ की चेतावनी का सबसे बड़ा कारण है कि हथनीकुंड बैराज से आज सुबह 7 बजे से 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। इस कारण दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।

कब कितना पानी छोड़ा गया?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे से लेकर 9 बजे तक में हथनीकुंड बैराज से 9 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। जो कि कल शाम तक दिल्ली पहुंचने लगेगा। हथनीकुंड बैराज से सुबह 7 बजे 2,72,745 क्यूसेक, 8 बजे 3,11,032 क्यूसेक और 9 बजे 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, सुबह 10 बजे हथनीकुंड बैराज से  3,21,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यानी सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक मे 3 घंटे में 12 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

क्या है ताजा अपडेट?

आपको बता दें कि ताजा अपडेट के मुताबिक, हथनीकुंड से 11 बजे 3 लाख 19 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद दोपहर 12 बजे भी 3,23,180 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यानी सुबह 7 बजे से 12 बजे तक 18 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।

किन इलाकों पर पड़ेगा असर?

हथनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी के कारण दिल्ली ने निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। दिल्ली के गढ़ीमांडू, उसमानपुरा, यमुना बाज़ार, मयूर विहार पुस्ता, ओखला। इन इलाकों में पानी भर जाएगा। हथनीकुंड बैराज से अगर पानी का डिस्चार्ज इसी तरह से रहा तो दिल्ली में बसअड्डे के पास भी पानी पहुंच जाएगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के रोहिणी इलाके में लगी भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर खाक; देखें VIDEO

दिल्ली की बंजर जमीन का कायापलट, यमुना किनारे 'बांसेरा' को देखने आ रहे लोग, यहां की हरियाली मोह लेगी आप का मन-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।