1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: प्रोफेसरों से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी! JNU का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दिल्ली: प्रोफेसरों से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी! JNU का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

 Published : Dec 27, 2023 05:33 pm IST,  Updated : Dec 27, 2023 05:34 pm IST

प्रोफेसरों से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक पूर्व कर्मचारी (63) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पी डी गायकवाड़ के रूप में हुई है।

Delhi Fraud- India TV Hindi
धोखाधड़ी मामले में शख्स गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIVE

नई दिल्ली: देश के प्रसिद्ध जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक पूर्व कर्मचारी (63) को प्रोफेसरों से 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की कथित ‘लैंड पूलिंग’ नीति के तहत किफायती आवास परियोजना उपलब्ध कराने के नाम पर विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसरों से कथित तौर पर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगा है। जिसको लेकर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने क्या बताया?

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी पी डी गायकवाड़ के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोप है कि 2015 में, गायकवाड़ ने किफायती आवास प्रदान करने का दावा करते हुए ‘नोबल सामाजिक-वैज्ञानिक कल्याण संगठन’ (एनएसएसडब्ल्यूओ) का गठन किया। 

उन्होंने बताया कि वह विश्वविद्यालय के ‘स्कूल ऑफ एनवायरमेंटल साइंसेज’ में एक वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में कार्यरत था। उसने विश्वविद्यालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसरों को संगठन का सदस्य बनने का कथित तौर पर लालच दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगठन के अध्यक्ष के रूप में गायकवाड़ ने उन्हें डीडीए की कथित भूमि-पूलिंग नीति के तहत एक प्रस्तावित आवास परियोजना का विवरण प्रदान किया, जिसके बारे में उसने बताया कि एनएसएसडब्ल्यूओ प्रस्तावित एल-ज़ोन में भूमि खरीदने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने बताया कि प्रभावितों ने 2015 में इस योजना में भूमि की बुकिंग शुरू कर दी और जब उन्हें यह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र: पुणे के Symbiosis कॉलेज के पास 10-12 एलपीजी सिलेंडर फटने की खबर, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद

‘पूरा विश्वास है सेना जम्मू कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर देगी’, राजौरी में दहाड़े राजनाथ सिंह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।