1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से पहले तपी दिल्ली, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से पहले तपी दिल्ली, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 26, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 10:49 pm IST

दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है। जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक था। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे मौसम में उमस का अहसास हो रहा था।

कैसी है दिल्ली की हवा?

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। AQI के मुताबिक, 0 से 50 तक के स्तर को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। इस लिहाज से दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक बना हुआ है।

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

तलाक के लिए सास को मानता था जिम्मेदार, पहले हथौड़े से मारा फिर जला दिया; खुद भी जलकर मरा

समुद्र तट पर बह कर आया रहस्यमयी लोहे का विशाल टुकड़ा, लिखा है- 'AMS 6', देखिए VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।