1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र को दे दो जहर की पुड़िया, ऐसा क्यों बोले सांसद संजय सिंह

केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र को दे दो जहर की पुड़िया, ऐसा क्यों बोले सांसद संजय सिंह

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 14, 2023 01:14 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 01:14 pm IST

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही उन्होंने ईडी की जांच को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि भाजपा बार-बार मनीष सिसोदिया को लेकर कहती है कि उन्होंने 14 फोन और सिम को नष्ट किया।

Delhi Give poison to Arvind Kejriwal Manish Sisodia and Satyendra Jain why did aap MP Sanjay Singh s- India TV Hindi
सांसद संजय सिंह Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर इतनी ही दिक्कत है तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जहर की पुड़िया दे दो। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही उन्होंने ईडी की जांच को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि भाजपा बार-बार मनीष सिसोदिया को लेकर कहती है कि उन्होंने 14 फोन और सिम को नष्ट किया। 

ईडी की जांच झूठ का पुलिंदा

संजय सिंह ने कहा कि ईडी की जांच झूठ का पुलिंदा है और इसका सच सबके सामने दिख रहा है। भाजपा द्वारा मनीष सिसोदिया पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने 14 सिम और फोन को नष्ट किया। वो इसके बाद हाथ जोड़कर माफी जरूर मांगे। ईडी द्वारा जो रिपोर्ट सबमिट की गई है उसके मुताबिक जिन फोन्स को नष्ट किया गया बताया जा रहा है। वे सभी फोन्स अब भी जिंदा हैं। कोई फोन नष्ट नहीं किया गया है। खुद ईडी द्वारा 5 फोन बरामद किए गए हैं। सिसोदिया के घर में काम करने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के लोगों कैा नंबर उठाकर बोला गया कि सभी फोन नष्ट कर दिए गए हैं। लेकिन इन सभी लोगों के फोन के IMEI नंबर बता रहे हैं कि ये सभी फोन ईडी के पास हैं। 

बांट दो जहर की पुड़िया

संजय सिंह ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ईडी अब सबूत मिटाने का प्रयास करने का प्रयास कर रही है,। लेकिन में भाजपा वालों को कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें इतनी ही दिक्कत है तो जहर की पुड़िया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बांट दो। सबकुछ खत्म कर दो। कोर्ट में लगातार झूठ बोला जा रहा है। परिवारवालों के नंबर को मनीष सिसोदिया द्वारा नष्ट किया गया फोन बताया जा रहा है। अब भाजपा को इसके लिए माफी मांगी चाहिए। क्योंकि लाखों बच्चों को बेहतर शि7ा देने का प्रयास करने वाले आदमी को बदनाम क्यों कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।