1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार चली पोर्न, तुरंत बंद की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जज समेत सभी हैरान

दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कई बार चली पोर्न, तुरंत बंद की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जज समेत सभी हैरान

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 29, 2026 01:45 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 02:40 pm IST

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पोर्न वीडियो चलने से हड़कंप मच गया। ये सुनवाई वर्चुअली की जा रही थी। इस पूरे मामले की जांच बैठाई गई है। आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चल गया। यह वीडियो एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार प्ले हुआ, जिससे कोर्ट में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

इन यूजर्स के जरिए चला अश्लील वीडियो

यह वीडियो वर्चुअल सुनवाई के दौरान चला। यह वीडियो श्रीधर सारनोबत और शितजीत सिंह नाम के यूजर्स के जरिए प्ले हुआ। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह जानबूझकर किया गया या तकनीकी गड़बड़ी थी।

मामले की शुरू की गई जांच

घटना के तुरंत बाद कोर्ट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम बंद कर दिया गया, ताकि स्थिति को संभाला जा सके। इस दौरान कुछ समय के लिए सुनवाई भी प्रभावित हुई। कोर्ट प्रशासन अब इस मामले की जांच कर रहा है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

IFSO यूनिट को सौंपी गई शिकायत

दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष अश्लील सामग्री चलने की घटना पर एक्शन लिया जा रहा है। हाई कोर्ट प्रशासन ने दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को एक शिकायत सौंपी है। IFSO यूनिट इस पूरे मामले की जांच करेगी।

खड़े हुए गंभीर सवाल

इस घटना ने वर्चुअल अदालती सुनवाई को नियंत्रित करने वाले सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान हुई लापरवाही के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। संबंधित आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी, ISI के ड्रोन से लाए गए हथियारों का जखीरा बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

'मुझे आपसे न्याय की उम्मीद नहीं', अब मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्णकान्ता को लिखा पत्र, आज से सत्याग्रह भी शुरू

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।