1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: द्वारका में घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी, कई जगहों पर जलाया, मारपीट भी की

दिल्ली: द्वारका में घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दरिंदगी, कई जगहों पर जलाया, मारपीट भी की

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 19, 2023 03:14 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 03:14 pm IST

दिल्ली के द्वारका में एक महिला और उसके पति ने मिलकर 10 साल की बच्ची को बुरी तरह टॉर्चर किया है। बच्ची को चोरी करने के आरोप उसे मारा पीटा और कई जगहों पर जलाने की कोशिश की।

महिला की पिटाई करते हुए लोग।- India TV Hindi
महिला की पिटाई करते हुए लोग।

दिल्ली के द्वारका इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर घर में काम करने वाली 10 साल की छोटी बच्ची को बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद लोगों ने बच्ची को प्रताड़ित करने वाली आरोपी महिला की गुस्से में आकर पिटाई कर दी। दरअसल, बच्ची पर चोरी करने के आरोप में महिला ने उसे बुरी तरह से टॉर्चर किया था। महिला ने बच्ची के साथ मारपीट कर उसे कई जगहों पर जलाया भी था। जिसके बाद मौका पाकर बच्ची किसी भी तरह से घर से भागने में कामयाब रही और बाहर आकर उसने पूरी बात अपने परिजनों को बताई।

पुलिस ने महिला और उसके पति को किया गिरफ्तार

लड़की की हालत देख परिजनों और आस-पास के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी महिला पूर्णिमा बागची (33) एक प्राइवेट एयरलाइन में पायलट है। जबकि उसका पति कौशिक बागची (36) किसी दूसरी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ है। मामले में पुलिस को भी जानकारी दी गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने महिला और उसके पति पर केस दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला द्वारका-9 का बताया जा रहा है। बच्ची 2 महीने से इनके यहां रहकर काम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता उसे नौकरी पर रखकर अपने गांव बिहार चले गए थे। बच्ची की बुआ आरोपी के घर के पास ही काम करती थी। उसने ही बच्ची को पीटते हुए देखा था।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली: साक्षी मर्डर केस की तरह एक और हत्या, सलमान नाम के शख्स को सरेआम चाकू से गोदा, CCTV में कैद हुई घटना

दिल्ली में धीरे-धीरे घट रहा है यमुना का जलस्तर, लेकिन अभी भी खतरे के निशान से है ऊपर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।