1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Anil Baijal: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पद से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

Anil Baijal: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पद से इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 18, 2022 05:32 pm IST,  Updated : May 18, 2022 05:45 pm IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा।

Anil Baijal- India TV Hindi
Anil Baijal Image Source : ANI/FILE

Highlights

  • अनिल बैजल ने पद से इस्तीफा दिया
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा इस्तीफा
  • केजरीवाल सरकार के साथ अक्सर रहता था टकराव

Anil Baijal: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने निजी वजहों से इस्तीफा दिया है। गौरतलब है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के साथ अक्सर उनके टकराव की खबरें सामने आती रहती थीं। 

अनिल बैजल (Anil Baijal) IAS अधिकारी भी रहे हैं। उन्हें 31 दिसंबर 2016 को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने 31 दिसंबर 2021 को अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे किए थे। हालांकि यहां ये बात ध्यान रखना जरूरी है कि दिल्ली में उपराज्यपाल का कार्यकाल निश्चित नहीं होता है। उनसे पहले दिल्ली के राज्यपाल नजीब जंग थे। 

1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे अनिल बैजल

अनिल बैजल (Anil Baijal) साल 1969 बैच के आईएएस अधिकारी थे और वाजपेयी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दीं। वह साल 2006 में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव पद से रिटायर हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।