नई दिल्ली: दिल्ली के बदरपुर थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के गौतमपुरी में शराब माफियाओं ने स्पेशल स्टाफ की टीम पर हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हमला तब हुआ, जब स्पेशल स्टाफ की टीम शराब माफियाओं के खिलाफ ऑपरेशन पर गई थी। इस हमले में कांस्टेबल प्रदीप गंभीर रूप से घायल हुआ है।
Related Stories
मंगोलपुरी में हुई चाकूबाजी की घटना
मंगोलपुरी में भी चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक मंगोलपुरी में जूस की रेहड़ी लगाता है।
द्वारका मोड़ के पास चलीं ताबड़तोड़ गोलियां
इसके अलावा दिल्ली के द्वारका मोड़ पर भी सोमवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। मिली जानकारी के मुताबिक 19 राउंड फायरिंग हुई है। अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोलियां मारी हैं। इस पूरी वारदात के पीछे गैंगवार के आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना द्वारका के मोहन गार्डन थाना क्षेत्र में शाम करीब 6:23 बजे घटी। दरअसल तारक अस्पताल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस जांच में मोहित नाम के व्यक्ति को गोली मारे जाने की बात सामने आई। 28 वर्षीय मोहित कबूलपुर घिटौली, जिला रोहतक का रहने वाला है जिसे तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी है।
गौरतलब है कि दिल्ली में आए दिन अपराध से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में जनता का सवाल है कि क्या बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। अगर इसी तरह बीच सड़क पर अपराधी, अपराध करते रहेंगे तो जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी। दिल्ली पुलिस को इन मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे अपराधियों में पुलिस का डर पैदा हो सके।