1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में दिल्ली की किस सीट से कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

Delhi Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव में दिल्ली की किस सीट से कौन जीता? यहां देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 05, 2024 12:05 am IST

Delhi Election Results Winners 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर दिल्ली में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर शानदार प्रदर्शन किया है। बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव मैदान में उतरी। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने यहां गठबंधन में चुनाव लड़ा।

Delhi Lok Sabha Election Results 2024 Winners Full List Constituency-wise leading winning Party Cand- India TV Hindi
लोकसभा चुनाव में दिल्ली की किस सीट से कौन जीत रहा है? Image Source : INDIA TV

लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने सातों पर सीटों जीत दर्ज की है। दिल्ली की सात सीटों में उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट शामिल हैं। बता दें कि यहां अलग-अलग सातों सीटों पर चुनावी मैदान में भाजपा ने मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, बांसुरी स्वराज, हर्ष मल्होत्रा, रामवीर बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस और आप ने गठबंधन के तहत कन्हैया कुमार, जयप्रकाश अग्रवाल, उदित राज, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार, सहीराम पहलवान और महाबल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया। 

यहां देखें पूरी लिस्ट

सीरियल नंबर लोकसभा क्षेत्र राज्य विजेता कैंडिडेट विजेता पार्टी मार्जिन
1 उत्तर पूर्वी दिल्ली दिल्ली मनोज तिवारी  भाजपा 138778 
2 चांदनी चौक दिल्ली प्रवीण खंडेलवाल भाजपा 89325
3 उत्तर पश्चिमी दिल्ली दिल्ली योगेंद्र चंदोलिया भाजपा 290849
4 नई दिल्ली दिल्ली बांसुरी स्वराज भाजपा 78370 
5 पूर्वी दिल्ली दिल्ली हर्ष मल्होत्रा भाजपा 93663 
6 दक्षिणी दिल्ली दिल्ली रामवीर बिधूड़ी भाजपा 124333
7 पश्चिमी दिल्ली दिल्ली कमलजीत सहरावत भाजपा 199013

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।