1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कब-कब हैं चुनाव, चुनाव आयोग ने घोषित की तारीख

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में कब-कब हैं चुनाव, चुनाव आयोग ने घोषित की तारीख

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Mar 16, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Mar 16, 2024 07:23 pm IST

लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कब-कब दिल्ली में वोटिंग की जाएगी।

Delhi Lok Sabha Elections 2024 Election Commission announced dates for up elections- India TV Hindi
दिल्ली में कब-कब हैं चुनाव Image Source : INDIA TV

Delhi Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। किस राज्य में और किन जिलों में किस तारीख को मतदान किए जाएंगे। इसकी भी जानकारी दे दी गई है। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। 2019 के चुनाव में यहां से भाजपा ने सातों सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने 6 सांसदों के टिकट को काट दिया और केवल मनोज तिवारी ही अपनी सीट बचा पाएं। बता दें कि इस बार भाजपा ने 6 नए चेहरों पर दाव खेला है। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में कब-कब चुनाव होंगे। 

Related Stories

दिल्ली में कब होंगे चुनाव?

चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बताया गया कि राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान कराए जाएंगे। बता दें कि इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं। साल 2019 के चुनाव में मतदाताओं की कुल संख्या 90 करोड़ थी। 

इन सात सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान-

  1. चांदनी चौक
  2. उत्तर पूर्वी दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली
  4. नई दिल्ली
  5. उत्तर पश्चिम दिल्ली
  6. पश्चिमी दिल्ली
  7. दक्षिणी दिल्ली

दो नये निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ''हम पूरी तरह तैयार हैं और मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे स्याही (मतदान वाली) लगवाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हम सभी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।’’ उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराने का वादा करता है कि वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़े। कुमार ने कहा, ''सभी राज्यों में आकलन के बाद हम एक यादगार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने को लेकर आश्वस्त हैं।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।