1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. महज 5000 रुपये के लिए दरिंदा बना बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, उधार में मांगे थे पैसे!

महज 5000 रुपये के लिए दरिंदा बना बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, उधार में मांगे थे पैसे!

 Published : Nov 17, 2022 09:30 pm IST,  Updated : Nov 18, 2022 07:06 pm IST

दिल्ली के मदनपुर खादर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी घर से फरार हो गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या - India TV Hindi
प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली से फिर एक दिल को दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली के मदनपुर खादर में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 प्रेमिका की गला दबाकर हत्या

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम राहुल है जो कि मदनपुर खादर का रहने वाला है। जिसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि वह शादीशुदा है और पीड़िता के साथ उसका अवैध संबंध था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 11 नवंबर को दोपहर 2.51 बजे सूचना मिली थी। मदनपुर खादर के एक कमरे में एक महिला की लाश पड़ी हुई है।

बाहर नहीं लगी चोट
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। गुलशाना के रूप में पहचानी गई 22 वर्षीय महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट नजर नहीं आ रही थी। अधिकारी ने कहा, "शुरुआती पूछताछ में पता चला कि राहुल पिछले 20 से 22 दिनों से किराएदार के रूप में रह रहा था। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी के भाई प्रवीण को तथ्यों की जांच के लिए बुलाया गया।" अधिकारी ने कहा, "राहुल के भाई ने पुलिस को बताया कि गुलशाना के राहुल के साथ संबंध थे और वह अपने पति से अलग रह रही थी। अपराध और एफएसएल टीमों को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए बुलाया गया था।"

5 हजार के लिए कर दी हत्या
एम्स में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार, महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। अधिकारी ने कहा, "राहुल को 16 नवंबर को आली जंगल क्षेत्र से पकड़ा गया था और पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसका गुलशाना के साथ विवाहेतर संबंध था। वह अपनी बेटी के साथ कभी-कभी उसके कमरे में जाती थी।" आरोपी को शक था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध हैं। अधिकारी ने कहा, "10 नवंबर को गुलशाना और राहुल के बीच 5,000 रुपये को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद उसने उसकी चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। उसकी हत्या करने के बाद वह पीड़िता की बेटी को लेकर फरार हो गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।