1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: महाराणा प्रताप की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप, अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती

दिल्ली: महाराणा प्रताप की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप, अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती

 Published : Mar 20, 2025 08:49 am IST,  Updated : Mar 20, 2025 09:00 am IST

दिल्ली में कुछ अज्ञात युवकों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति क्षतिग्रस्त की गई है।

दिल्ली में अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोती।- India TV Hindi
दिल्ली में अकबर रोड के बोर्ड पर कालिख पोती। Image Source : ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी गई है। साइनबोर्ड पर कालिख पोतने वाले युवकों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर इस मामले को दबाने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है युवकों का आरोप?

अज्ञात युवकों ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतते हुए कहा- "महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। ISBT बस अड्डे पर महाराणा प्रताप की अष्टधातू की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ की गई है। दिल्ली पुलिस बता रही है कि ये मूर्ति बंदरों के द्वारा तोड़ी गई है। हमें मूर्ख न बनाए। महाराणा प्रताप की अष्टधातू की मूर्ति सम्मान के साथ वापस उसी जगह पर लगाए। वरना ये चेतावनी है साफ तौर पर कि एक भी आक्रांताओं का नाम नहीं छोड़ेंगे, इसे मिटा देंगे।"

सरकार घटना को दबाने की कोशिश कर रही- युवक का आरोप

एक युवक अमित राठौर ने कहा- "महाराणा प्रताप का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार ISBT कश्मीरी गेट पर हुई घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी दोषी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।"

एक अन्य युवक विजय ने कहा- "हम लगातार अकबर, बाबर और हुमायूं जैसे आक्रांताओं के साइनबोर्ड हटा रहे हैं, और कोशिश कर रहे हैं कि सरकार अपनी आंखें खोले और कोई फैसला ले। सवाल यह है कि हम ही ऐसा क्यों कर रहे हैं, समाज के बाकी लोग कहां हैं?"

ये भी पढ़ें- 'अब पेशी भी होगी, सवाल भी होंगे और न्याय भी होगा', वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल और सत्येंद्र जैन को बताया घोटालों का मास्टरमाइंड

दिल्ली के पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन पर दर्ज हुई FIR, करोड़ों रुपये की रिश्वत लेकर जुर्माना माफ करने का है आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।