1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: पत्नी से हुआ झगड़ा, तो अपने दो साल के बेटे को छत से नीचे फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग; पढिए पूरा मामला

दिल्ली: पत्नी से हुआ झगड़ा, तो अपने दो साल के बेटे को छत से नीचे फेंका, फिर खुद भी लगा दी छलांग; पढिए पूरा मामला

 Published : Dec 17, 2022 04:14 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 04:14 pm IST

दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद अपने दो साल के बेटे को घर की छत से नीचे फेंक दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

दिल्ली| साउथ- ईस्ट दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक पिता द्वारा अपने दो साल के बच्चे को छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक 30 साल के शख्स ने अपनी पत्नी से झगड़े के बाद नशे में कथित तौर पर अपने दो साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिसके बाद व्यक्ति ने खुद भी छलांग लगा दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में मान सिंह(व्यक्ति) और उसका बेटा दोनों घायल हो गए और उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है। 

'दंपती में तनावपूर्ण थे संबंध'

पुलिस के अधिकारियों ने बताया मान सिंह की पत्नी पूजा ने आरोप लगाया कि दंपती के बीच संबंध बेहद खराब थे, जिसके कारण वह अपने बेटे के साथ अलग रह रही थी। पूजा ने कहा कि उसका पति नशे में धुत्त होकर शाम करीब सात बजे उसके घर पर आया, जिसके बाद मान सिंह ने उसके साथ झगड़ा किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब साढ़े दस बजे हुई थी।

बेटे को फेंकने के बाद खुद भी लगाई छलांग

पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि झगड़े के बाद उसका पति बच्चे को छत पर ले गया और करीब 21 फुट की ऊंचाई से उसे नीचे फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने खुद भी पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना में बेटा और उसका व्यक्ति दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि मामले में भारतीय दंड संहिता(IPC) की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।