1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. यात्रीगण ध्यान दें...संडे को इस लाइन पर नहीं चलेगी मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

यात्रीगण ध्यान दें...संडे को इस लाइन पर नहीं चलेगी मेट्रो, यात्रियों को मिलेगी फ्री बस सेवा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 10, 2022 05:35 pm IST,  Updated : Dec 10, 2022 05:35 pm IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ज्यादातर छुट्टियों के दिन मेट्रो के मेंटनेंस का काम करती है। इसके साथ ही मेट्रो सेवाएं रोके जाने की जानकारी पहले ही दे देती है। कल रविवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली मेट्रो से हर रोज लाखों लोग सफर करते हैं। समय पर गंतव्य तक छोड़ने की प्रतिबद्धता की वजह से लोग मेट्रो से सफर करना पसंद करते हैं। हालांकि, तकनीकी खामियों और मेंटनेंस के चलते जब मेट्रो सेवाएं रोक दी जाती हैं, तो लोगों को दफ्तर से लेकर अन्य जगहों पर आने-जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ज्यादातर छुट्टियों के दिन मेट्रो के मेंटनेंस का काम करती है। इसके साथ ही DMRC मेट्रो सेवाएं रोके जाने की जानकारी पहले ही दे देती है। कल रविवार को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर कल रविवार को मेंटनेंस का काम होना है। ऐसे में कुछ स्टेशनों पर मेट्रो की सेवाएं बाधित रहेंगी। इसकी जानकारी डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट कर दी है। DMRC ने ट्वीट किया, "द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ट्रैक मेंटेनेंस के चलते मेट्रो परिचालन की सुविधाएं बंद रहेंगी, इसलिए मोती नगर मेट्रो स्टेशन पर सेवाओं के बहाल होने तक बंद रखा जाएगा।"

डीएमआरसी के मुताबिक, रविवार सुबह 7 बजे तक रमेश नगर से कीर्ति नगर सेक्शन तक मेट्रो ट्रैक के मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिस वजह से इन रूट्स पर सेवाएं निलंबित रहेंगी। मोती नगर मेट्रो स्‍टेशन बंद होने के चलते रमेश नगर से कीर्ति नगर के लिए कनेक्टिविटी के लिए फ्री फीडर बस सेवा दी जाएगी, जिसका यात्री लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा मेट्रो की अन्य लाइन पर यात्री सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।