1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने सभी रूट की लाइनों का टाइम बदला, इस वजह से लिया फैसला, जानें लेटेस्ट अपडेट

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने सभी रूट की लाइनों का टाइम बदला, इस वजह से लिया फैसला, जानें लेटेस्ट अपडेट

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 08, 2022 10:31 am IST,  Updated : Jun 08, 2022 10:31 am IST

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अधिकारियों ने बताया है कि मैच की वजह से यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी। इसलिए ये फैसला लिया गया है कि दिल्ली मेट्रो की आखिरी ट्रेनों के समय को भी 30-45 मिनट बढ़ाया जाएगा। 

Delhi Metro - India TV Hindi
Delhi Metro  Image Source : PTI/FILE

Highlights

  • दिल्ली में 9 जून को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 क्रिकेट मैच
  • यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए DMRC ने लिया फैसला
  • टाइम के अलावा मेट्रो के फेरों को 48 के आसपास बढ़ाया जाएगा

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली मेट्रो ने अपने सभी रूटों की लाइनों पर समय को बदलने का फैसला किया है। इसके अलावा एक फैसला ये भी हुआ है कि मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो के इस फैसले के बाद यात्रियों के लिए नए समय के बारे में अपडेट रहना बेहद जरूरी है। 

बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दिल्ली में 9 जून को टी-20 क्रिकेट मैच (IND vs SA T-20 Cricket Match) होने वाला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अधिकारियों ने बताया है कि मैच की वजह से यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी। इसलिए ये फैसला लिया गया है कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की आखिरी ट्रेनों के समय को भी 30-45 मिनट बढ़ाया जाएगा और उसके फेरों को भी 48 के आसपास बढ़ाया जाएगा। इससे क्रिकेट मैच के दर्शकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। 

दिल्ली में कहां होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून (गुरुवार) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट मैच (IND vs SA T-20 Cricket Match) आयोजित किया जा रहा है। इसीलिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों के आखिरी ट्रेन के समय में बदलाव किया है। हालांकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इस बदलाव का असर नहीं दिखाई देगा। 

बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली गेट और वायलेट लाइन पर आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से लगा हुआ है, जहां से कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह स्टेशन जुड़ते हैं। ऐसे में मैच के खत्म होने के बाद स्टेडियम के पास वाले मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आखिरी मेट्रो के टाइम को लगभग 30 से 45 मिनट तक बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि मेट्रो स्टेशनों से लास्ट ट्रेनें औसतन लगभग 11:30 बजे के आस-पास निकलती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।