1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro: पिंक लाइन पर दौड़ी बिना ड्राइवर वाली मेट्रो, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Metro: पिंक लाइन पर दौड़ी बिना ड्राइवर वाली मेट्रो, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिखाई हरी झंडी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2021 01:23 pm IST,  Updated : Nov 25, 2021 01:23 pm IST

दिल्ली मेट्रो ने 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर बिना ड्राइवर वाली मेट्रो शुरू करके आज एक नया इतिहास रच दिया है।

Delhi Metro: पिंक लाइन पर दौड़ी बिना ड्राइवर वाली मेट्रो, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिखाई ह- India TV Hindi
Delhi Metro: पिंक लाइन पर दौड़ी बिना ड्राइवर वाली मेट्रो, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिखाई हरी झंडी Image Source : FILE

Highlights

  • बिना ड्राइवर वाली दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 97 किलोमीटर लंबा
  • बिना ड्राइवर वाली मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंची दिल्ली मेट्रो

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बृहस्पतिवार को मेट्रो की 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही अब डीएमआरसी का चालक रहित मेट्रो का नेटवर्क 97 किलोमीटर लंबा हो गया है, जिससे दिल्ली मेट्रो दुनिया में ऐसे नेटवर्क के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गयी है। 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलााश गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संयुक्त रूप से चालक रहित ट्रेन को हरी झंडी दिखायी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 28 दिसंबर को दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर भारत के पहले चालक रहित ट्रेन संचालन का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पूर्ववर्ती सरकारों से अलग उनकी सरकार ने बढ़ते शहरीकरण को एक अवसर के तौर पर लिया है और मेट्रो ट्रेन सेवाओं को 2025 तक 25 शहरों तक बढ़ाया जाएगा, जो अभी 18 शहरों में है। 

पुरी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘एक साल से भी कम समय में हम डीएमआरसी नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन का दूसरा संचालन शुरू कर रहे हैं। मैंने दुनियाभर के प्रमुख शहरों में कई मेट्रो प्रणालियों को देखा है और मैं कह सकता हूं कि दिल्ली मेट्रो की तुलना दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो ट्रेन से की जा सकती है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि कुआलालम्पुर में मेट्रो 97 किलोमीटर से थोड़े ही अधिक नेटवर्क पर चालक रहित ट्रेन संचालन के मामले में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। डीएमआरसी के लिए मैजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर कुल 97 किलोमीटर लंबे रास्ते पर चालक रहित मेट्रो के साथ दिल्ली मेट्रो विश्व में चौथे स्थान पर है और मलेशिया की राजधानी से थोड़ा ही पीछे है।’’ 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।