1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Metro: एक हफ्ते में तीसरी बार ठप हुई दिल्ली मेट्रो, अब इस लाइन पर सेवाएं बाधित

Delhi Metro: एक हफ्ते में तीसरी बार ठप हुई दिल्ली मेट्रो, अब इस लाइन पर सेवाएं बाधित

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 11, 2022 04:58 pm IST,  Updated : Jun 11, 2022 04:58 pm IST

Delhi Metro: पहले दो दिन लगातार ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी आने के चलते यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आज शनिवार सुबह दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित हुईं।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • वायलेट लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित
  • 2 घंटे तक यात्रियों को परेशानी का करना पड़ा सामना
  • दो दिन लगातार ब्लू लाइन पर सेवाएं हुई थीं प्रभावित

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो इन दिनों तकनीकी खराबियों से जूझ रही है। यह एक सप्ताह में तीसरी बार है, जब किसी समस्या की वजह से मेट्रो का पूरा गलियारा बाधित हुआ। पहले दो दिन लगातार ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी आने के चलते यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। आज शनिवार सुबह दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर तकनीकी कारणों से सेवाएं बाधित हुईं।

वायलट लाइन सेवाएं बाधित होने से करीब दो घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अभी तक विलंब के कारणों का ब्योरा नहीं दिया है। वायलेट लाइन दिल्ली के कश्मीरी गेट और हरियाणा के बल्लभगढ़ को जोड़ती है। दिल्ली से फरीदाबाद जाने वाले बहुत सारे लोग इस मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। 

वायलेट लाइन पर सेवाएं हुईं बहाल- डीएमआरसी

डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वॉयलेट लाइन में देरी हो रही है। वहीं, मेट्रो से नियमित तौर पर यात्रा करने वाले ज्यादातर लोगों ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें काफी समय तक ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ा। पूर्वाह्न साढ़े दस बजे डीएमआरसी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि वायलेट लाइन पर सेवाएं बहाल हो गई हैं। 

इससे पहले दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं दो घंटे से ज्यादा समय तक प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई थी। ब्लू लाइन दिल्ली के द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से जोड़ती है। वहीं, उससे पहले सोमवार को ब्लू लाइन पर यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था, जब तकनीकी खराबी के कारण इस लाइन पर सेवाएं लगभग डेढ़ घंटे तक प्रभावित रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।