1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'अरविंद खान केजरीवाल, औरंगजेब के चहेते...', AAP प्रमुख पर क्यों भड़क गए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

'अरविंद खान केजरीवाल, औरंगजेब के चहेते...', AAP प्रमुख पर क्यों भड़क गए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 21, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 11:55 pm IST

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने अरविंद केजरीवाल को अरविंद खान केजरीवाल करार दिया है। सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल औरंगजेब के चहेते हैं। आइए जानते हैं कि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऐसा क्यों कहा है।

arvind kejriwal manjinder singh sirsa- India TV Hindi
केजरीवाल पर भड़क उठे मनजिंदर सिंह सिरसा। Image Source : PTI

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला किया है। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ाने के लिए किसानों को पराली जलाने के लिए मजबूर कर रही है। सिरसा ने इस दौरान अरविंद केजरीवाल को अरविंद खान केजरीवाल कहा और उन्हें औरंगजेब का चहेता बताया है। आइए जानते हैं कि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

जानबूझकर पराली जलवाई जा रही है- सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाता हुए कहा- "पंजाब में आप नेता किसानों से जानबूझकर पराली जलवाने का काम कर रहे हैं। ये वीडियो में साफ दिख रहा है कि मुंह छुपाकर पराली जलवाई जा रही है। वीडियो दिखाया गया कैसे सितंबर से अक्टूबर तक पराली जलाई गई। AAP वालों ने इन्हें मुंह ढककर पराली जलाने वाले को कहा है। ⁠किसान पराली नहीं जलाना चाहता ये मजबूर कर रहे हैं। दिल्ली में पिछले 7 महीनों में काम जो हम कर रहे हैं उससे ये परेशान हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए पटाखे बैन कराएं। आप नेता लगातार सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि दिवाली न मनाए। बीजेपी का त्यौहार दिवाली नहीं है ये सनातन हिन्दू का त्यौहार है। मुझे हैरानी है कि आप पार्टी 10 साल तक नाकाम रही। औरंगजेब और अकबर के चहेते बोल रहे हैं।"

केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद किया- सिरसा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा- "लगातार आंकड़ा देखें तो दिवाली के वक्त AQI में बहुत फर्क नहीं पड़ा बल्कि एक आंकड़ा है कि 32 प्वाइंट तब बढ़ा जब पटाखे बैन थे। इस बार AQI 335 दिवाली से पहले था और दिवाली के बाद 356 AQI है। 27 साल की बीमारी अरविंद केजरीवाल की सरकार देकर गई है अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है। 27 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हमारी सरकार हटा चुकी है। एसटीपी को दोबारा शुरू कराया है, हजारों इलेक्ट्रिक बस लेकर आए हैं।"

केजरीवाल औरंगजेब के चहेते- सिरसा

सिरसा ने कहा- "आप जान भूझकर धर्म को इसके बीच में ला रहे हैं। ⁠ये सब एक विशेष धर्म को खुश करने के लिए। सुबह से लोगो को कोस रहे हैं कि उन्होंने दिवाली कैसे मनाई, क्यों मनाई, बीजेपी को कोस रहे हैं। ये बीजेपी का त्योहार नहीं है, ये सनातन का त्योहार है, आप हमें गाली दीजिए एतराज नहीं करेंगे। दीपावली को ब्लेम एक धर्म को खुश करने के लिए कर रहे हैं। औरंगजेब के चहेते, अरविंद खान केजरीवाल एक ही धर्म को खुश करना छह रहे हैं।"

सिरसा ने दिया आंकड़ा

सिरसा ने कहा- "2023 में दिवाली वाले दिन AQI था 218, और अगली सुबह बढ़कर 301 पहुंचा, यानी 83 अंकों की बढ़ोतरी। 2024 में दिवाली वाले दिन AQI था 328, और अगले दिन 360 यानी 32 अंकों का अंतर, वो भी पटाखा बैन और तमाम पाबंदियों के बावजूद। लेकिन 2025 में, जब पटाखों पर कोई बैन नहीं था, लोगों ने अपनी आस्था और परंपरा के साथ दिवाली मनाई, पटाखे भी जलाए, तब दिवाली वाले दिन 345 से अगले दिन 356 पहुंचा, यानी महज़ 11 अंकों की बढ़ोतरी। ये समीर app के आंकड़े है। मात्र 11 पॉइंट ही बढ़ा है, इसमें क्या दिक्कत है, कोई आस्था से अपना त्योहार मना रहा है तो इनके पेट में क्या दिक्कत है।"

सिरसा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा- "मुसलमान भी बकरीद पर सड़कों पर बकरा काटेंगे तो केजरीवाल उससे भी सवाल करेंगे? क्या ईद पर जब कुर्बानी होती है तो क्या केजरीवाल उसे रुकवाने का काम करेंगे? नहीं करेंगे। ⁠इन्होंने दिल्ली को ब्रिटिशर्स से भी ज्यादा लूटा है।"

ये भी पढ़ें- दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई ज़हरीली, 'गैस चैंबर' बने कई इलाके, CPCB ने दी N-95 मास्क लगाने की सलाह

दिवाली की रात दिल्ली में आग लगने के 269 फोन आए, दौड़ती रहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।