1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Video: कार में बैठने के लिए जा रहा था दिल्ली का कारोबारी, बदमाशों ने पीछे से मारी 3 गोलियां

Video: कार में बैठने के लिए जा रहा था दिल्ली का कारोबारी, बदमाशों ने पीछे से मारी 3 गोलियां

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 08, 2021 12:23 pm IST,  Updated : Jul 08, 2021 12:23 pm IST

दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

कार में बैठने के लिए जा...- India TV Hindi
कार में बैठने के लिए जा रहा था दिल्ली का कारोबारी, बदमाशों ने पीछे से मारी 3 गोलियां Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में बेखौफ बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। घटना दिल्ली के नारायणा इलाके की है। यहां प्लास्टिक का कारोबार करने वाले 32 वर्षीय अपूर्व जैन ( 32 ) को बदमाशों ने तीन गोलियां मारी। घायल कारोबारी अपूर्व जैन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  CCTV में बदमाश गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि सोमवार शाम को जब कारोबारी अपूर्व जैन अपनी फैक्ट्री से अपनी कार तक पहुंचा। तभी घात लगाए बदमाश आए और कार के पीछे से अपूर्व को गोली मार दी। सीसीटीवी में गौर से देखने पर पीछे से एक शख्स फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों का पता लगा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।