1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: चूड़ीवाला इलाके में सड़क धंसने से भरभराकर गिरी मस्जिद, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO

दिल्ली: चूड़ीवाला इलाके में सड़क धंसने से भरभराकर गिरी मस्जिद, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 17, 2024 05:30 pm IST,  Updated : Jun 17, 2024 05:45 pm IST

दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में एक मस्जिद के अचानक गिरने से हड़कंप मच गया है। ये मस्जिद सड़क धंसने की वजह से गिरी। अचानक मस्जिद के गिरने से अफरा-तफरी का माहौल है।

Delhi Mosque collapsed- India TV Hindi
भरभराकर गिरी मस्जिद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पुरानी दिल्ली के चूड़ीवाला इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सड़क धंसने की वजह से एक मस्जिद अचानक भरभराकर गिर गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग मस्जिद से दूर खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे हैं। अचानक मस्जिद गिर जाती है, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है।

क्या है पूरा मामला?

इस मस्जिद को करीब 10 साल पहले बनाया गया था और ये संगमरमर की मस्जिद के नाम से फेमस थी। आज सुबह के वक्त पुलिस को ये सूचना मिली कि मस्जिद के सामने सड़क धंस गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की दुकानों को खाली कराया, जिससे कोई अनहोनी ना हो।

दोपहर में अचानक ये मस्जिद भरभराकर गिर गई। गनीमत ये रही कि इसकी जद में कोई इंसान नहीं आया क्योंकि पुलिस ने पहले ही आस-पास के इलाके को खाली करा लिया था। अब पुलिस और प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि सड़क क्यों धंसी।

इसके अलावा स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि मस्जिद को दोबारा बनाया जाए। फिलहाल मलबे को सड़के से हटाने का काम जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।