1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: रोहिणी में मां-बेटी की कैंची से हत्या, आरोपी दामाद गिरफ्तार, सामने आई वजह

दिल्ली: रोहिणी में मां-बेटी की कैंची से हत्या, आरोपी दामाद गिरफ्तार, सामने आई वजह

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 30, 2025 06:07 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 07:19 pm IST

दिल्ली में एक मां और बेटी की कैंची मारकर हत्या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Delhi Murder- India TV Hindi
मां-बेटी की हत्या Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में मां-बेटी की कैंची मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप दामाद पर लगा है, जोकि घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में 27 साल की प्रिया और 63 साल की कुसुम सिन्हा की कैंची मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप दामाद योगेश सहगल पर लगा है, जोकि मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। क्राइम ओर फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है।

सामने आई हत्या की वजह

आरोपी योगेश सहगल को थाना केएनके मार्ग, जिला रोहिणी की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से उसके खून से सने कपड़े और एक कैंची (अपराध का हथियार) बरामद कर ली गई है। हत्या का कारण घरेलू कलह और अक्सर होने वाले झगड़े बताए गए हैं। 

दक्षिणी दिल्ली में हुआ था ट्रिपल मर्डर

दक्षिणी दिल्ली में 20 अगस्त को ट्रिपल मर्डर की खबर सामने आई थी। यहां एक घर से तीन लोगों के शव बरामद किए गए थे। मामला मैदानगड़ी इलाके से सामने आया था। हत्या का आरोप घर के बेटे पर ही लगा था। मिली जानकारी के मुताबिक, एक बेटे ने अपने पिता, मां और भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। मृतकों की पहचान प्रेम सिंह (उम्र 45 से 50 साल), रजनी (उम्र 40 से 45 साल),  रितिक (उम्र 24 साल) के रूप में हुई थी। 

दिल्ली के करावल नगर में भी हुआ था ट्रिपल मर्डर

राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में भी 9 अगस्त को ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया था। शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। आरोपी प्रदीप ने पत्नी जय श्री के साथ विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। दोनों बेटियों की उम्र 7 साल और 5 साल थी। प्रदीप करावल नगर के भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।