1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानिए कारण

दिल्ली-NCR वालों की बढ़ सकती है मुसीबत, आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानिए कारण

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 21, 2026 08:25 am IST,  Updated : May 21, 2026 03:02 pm IST

दिल्ली-NCR क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुसीबत आज से बढ़ सकती है। ऑटो-टैक्सी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर आज 21 मई से 3 दिन की हड़ताल बुलाई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

delhi auto taxi union strike- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में ऑटो-टैक्सी यूनियन की हड़ताल। (सांकेतिक फोटो) Image Source : INDIA TV

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आज से बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली-एनसीआर में अब तीन दिन तक सड़क पर ऑटो-टैक्सी नहीं दिखेंगे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी यूनियन ने आज 21 मई से 3 दिनों के लिए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।ऑटो-टैक्सी यूनियन ने सरकार से तुरंत किराया बढ़ाने की मांग की है।

क्या है हड़ताल का कारण?

ऑटो-टैक्सी यूनियन का कहना है कि 15 साल से ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी नहीं होने से ड्राइवर आर्थिक दबाव में हैं। यूनियनों की मांग है कि बढ़ती CNG, पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच ऑटो-टैक्सी का किराया भी बढ़ाया जाए। यही कारण है कि दिल्ली-NCR में आज 21 मई से ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।

स्थिति बहुत खराब है- टैक्सी चालक

हड़ताल को लेकर टैक्सी चालक नरेंद्र तिवारी ने कहा- “कीमतें कम होने से स्थिति बहुत खराब है। रैपिडो 18 से 25 अप्रैल तक 30 रुपये प्रति किलोमीटर दे रहा था, जो अब घटकर 15-16 रुपये रह गया है। हम 21 से 23 मई तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो देखते हैं क्या होता है।” वहीं, एक अन्य टैक्सी चालक दिनेश कुमार ने कहा- “बाजार में कोई कीमत नहीं है। हमें ज्यादा सवारी भी नहीं मिल रही है। मैं सरकार से टैक्सी किराए पर भी ध्यान देने की अपील करूंगा।”

सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी

'ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस' ने बीते दिनों दिल्ली के एलजी तरणजीत सिंह संधू और सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिखा था। हड़ताल करने वालों का कहना है कि सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से ऑटो-टैक्सी ड्राइवर अपने परिवारों का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आपको बता दें कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में सीएनजी की कीमतों में 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी बढ़ाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- हड़ताल पर जाएंगे ऑटो-टैक्सी ड्राइवर, लगातार 3 दिनों तक रहेगा चक्का जाम- अभी से कर लें तैयारी

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी महंगी, जानें कितना बढ़ गया दाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।