1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में आज भी होगी बारिश, जानिए अगले 2 दिन के मौसम का हाल

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 01:50 pm IST

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के मौसम का हाल बताया है। साथ ही कहा कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3 मिलीमीटर बारिश हुई है।

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अनुमान- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का अनुमान Image Source : PTI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। सफदरजंग मौसम केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

गरज के साथ होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार मौसम की यह गतिविधि अगले दो दिन तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। 

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज का तापमान

पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड पर यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री कम 22 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में सामान्य से 3.7 डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

दिल्ली में साफ हुई हवा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 81 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है। 

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गर्मी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार से सोमवार (18 से 22 जून 2026) के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, इसी दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: 

'चार्टर्ड विमान... इनकी हैसियत कभी रिक्शे में घूमने की भी नहीं थी', बागी सांसदों पर फूटा संजय राउत का गुस्सा

I Love You... आई एम Sorry, नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पेपर लीक के बाद से थी तनाव में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।