1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: दिल्ली सरकार 5 साल में देगी 20 लाख रोजगार, जानिए क्या है योजना?

Delhi News: दिल्ली सरकार 5 साल में देगी 20 लाख रोजगार, जानिए क्या है योजना?

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jul 24, 2022 12:18 pm IST,  Updated : Jul 24, 2022 12:35 pm IST

Delhi News: इसके साथ ही दिल्ली में 2 फूड हब भी बनाए जाएंगे।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज रविवार को एक बड़ी घोषणा की है। केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि, दिल्ली सरकार आगामी 5 वर्षों में 20 लाख रोजगार देगी। इसके साथ ही दिल्ली में 2 फूड हब भी बनाए जाएंगे। यह फूड हब पुरानी दिल्ली क्षेत्र के चांदनी चौक और मजनू के टीले में बनाए जाएंगे। 

फूड हब बनाएगी दिल्ली सरकार 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषण की है कि प्रदेश में फूड हब बनवाये जाएंगे। जिसके तहत इन हबों के इन्फ्रास्ट्रक्चर, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और हबों की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि, देश इस वक्त बेरोजगारी की समस्या का सामना कर रहा है। इस कदम से तमाम नौकरियां पैदा होंगी और बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सकेगा।

(खबर अपडेट हो रही है) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।