1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: CISF कॉन्सटेबल ने मेट्रो स्टेशन के अंदर खुद को गोली मारी, महज 22 साल थी उम्र

Delhi News: CISF कॉन्सटेबल ने मेट्रो स्टेशन के अंदर खुद को गोली मारी, महज 22 साल थी उम्र

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 15, 2022 09:33 am IST,  Updated : Oct 15, 2022 12:06 pm IST

Delhi News: बिहार के मूल निवासी और सीआईएसएफ कॉन्सटेबल अजय कुमार ने दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन के वॉशरूम में खुद को गोली मार ली। उनकी उम्र महज 22 साल थी। अजय की मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। अजय साल 2021 में कॉन्सटेबल के रूप में सीआईएसएफ में ज्वाइन हुए थे।

Delhi News- India TV Hindi
Delhi News Image Source : FILE

Highlights

  • CISF कॉन्सटेबल ने मेट्रो स्टेशन के अंदर खुद को गोली मारी
  • मृतक की पहचान बिहार के अजय कुमार के रूप में हुई
  • अजय कुमार 2021 में कॉन्स्टेबल के रूप में सीआईएसएफ में शामिल हुए थे

Delhi News: दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीआईएसएफ कॉन्सटेबल ने मेट्रो स्टेशन के अंदर खुद को गोली मार ली है और उसकी उम्र महज 22 साल बताई जा रही है। मामला दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन का है। यहां वॉशरूम के अंदर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कॉन्सटेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

मृतक की पहचान बिहार के अजय कुमार के रूप में हुई है। उन्हें खून से लथपथ पाया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि  कुमार 2021 में कॉन्स्टेबल के रूप में सीआईएसएफ में शामिल हुए थे। वह अविवाहित थे और उनके परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

मेट्रो में सुसाइड के मामले बढ़ रहे 

दिल्ली मेट्रो परिसर में सुसाइड के मामले लगातार सुनने में आते रहते हैं। अक्सर ये सुनने में आता है कि इस स्टेशन के सामने शख्स ने कूदकर जान दी या उस स्टेशन पर महिला मेट्रो के नीचे आकर मर गई। बीते महीने दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर एक शख्स ट्रेन के आगे कूद गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दिल्ली की ब्लू लाइन मेट्रो बाधित भी रही थी। 

ये घटना भी सुबह के वक्त ही हुई थी। पीड़ित शख्स को तत्काल दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।