1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: सफदरजंग हॉस्पिटल ने गर्भवती को एडमिट करने से किया इनकार, साड़ी का घेरा बना सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

Delhi News: सफदरजंग हॉस्पिटल ने गर्भवती को एडमिट करने से किया इनकार, साड़ी का घेरा बना सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 19, 2022 03:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 03:54 pm IST

Delhi News: नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। जिसके बाद महिला ने परिसर के अंदर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दिया।

Woman delivers baby on road - India TV Hindi
Woman delivers baby on road Image Source : IANS

Highlights

  • दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल का हाल
  • महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही
  • सड़क पर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के बाहर सड़क पर एक महिला को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। आरोप है कि अस्पताल ने गर्भवती को भर्ती करने से इनकार कर दिया था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी ने बताया, आरोपों के अनुसार, महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। उसने अस्पताल परिसर में ही एक बच्ची को जन्म दिया।

अब महिला और बच्ची दोनों अस्पताल में भर्ती

डीसीपी ने आगे बताया कि अब महिला और बच्ची दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों ही स्वस्थ हैं। स्त्री रोग विभाग के एक वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से अस्पताल के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। अधिकारी ने कहा, हमें वर्तमान मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

घटना का वीडियो वायरल-

पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही महिला
एक वीडियो में दिख रहा है कि, महिला के चारों तरफ कुछ दूसरी महिलाओं ने साड़ी लगाकर उनकी डिलीवरी कराई है। इलाज से नाराज परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त महिला पूरी रात अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। जिसके बाद महिला ने परिसर के अंदर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया और फिर महिला की डिलीवरी हुई। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

फिलहाल अस्पताल प्रशासन के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर अस्पताल ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।