1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली नार्थ ईस्ट दंगा मामला: यूपी के बुलन्दशहर से एक को गिरफ्तार किया गया

दिल्ली नार्थ ईस्ट दंगा मामला: यूपी के बुलन्दशहर से एक को गिरफ्तार किया गया

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Sep 27, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 07:37 pm IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्टार1 की टीम ने दिल्ली दंगों में शामिल मोहम्मद सलमान उर्फ चांद बाबू को यूपी के बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया है। इसे कोर्ट से भगोड़ा साबित किया जा चुका था।

दिल्ली नार्थ ईस्ट दंगा मामला: यूपी के बुलन्दशहर से एक को गिरफ्तार किया गया- India TV Hindi
दिल्ली नार्थ ईस्ट दंगा मामला: यूपी के बुलन्दशहर से एक को गिरफ्तार किया गया Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच स्टार1 की टीम ने दिल्ली दंगों में शामिल मोहम्मद सलमान उर्फ चांद बाबू को यूपी के बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया है। इसे कोर्ट से भगोड़ा साबित किया जा चुका था। मोहम्मद सलमान उर्फ चांद बाबू नार्थ ईस्ट दंगों के कई मामलों में वांटेड था। 

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव के मुताबिक, पूछताछ में इसने खुलासा किया कि सीएए, एनआरसी कानूनों से इसे ये लगता था कि ये मुस्लिम समुदाय के खिलाफ हैं और मुस्लिमों को देश से बाहर भगा दिया जाएगा। 

बता दें कि, 24 फरवरी 2020 को मुस्लिम समुदाय के लोग नार्थ ईस्ट के घोंडा में इकट्ठा हुए और कानूनों के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू किया। इसके बाद प्रोटेस्ट हिंसक हो गया और हिंदुओं की प्रॉपर्टी पर हमला किया गया। इस आरोपी ने बाकी आरोपियों के साथ मिलकर कई घरों और दुकानों में आग लगाई जो हिंदुओं की थीं। विटनेस के स्टेटमेंट, वीडियो फुटेज, दूसरे दंगाइयों के बयानों के आधार पर इसे ढूंढकर गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।