1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध

पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध

 Published : Nov 27, 2022 06:30 pm IST,  Updated : Nov 27, 2022 06:30 pm IST

दिल्ली पुलिस ने पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दिया कि इसके लिए एक जाल तैयारी की गई थी। जिसके बाद सप्लायर गिरफ्त में आ गए हैं।

दिल्ली पुलिस - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस Image Source : PTI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के ऊपर हमला बोला है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से संबंध रखने वाले एक गैंग के ऊपर एक्शन लिया है। इस गैंग से जुड़े पंजाब के दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और पवन कुमार उर्फ पम्मा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि उनके पास से 10 जिंदा कारतूस के साथ 10 हाई क्वालिटी वाली सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तारी के लिए बनाई गई एक योजना 

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों के सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मिली थी। हमने गुप्त सूचना के आधार पर आपराधियों के ऊपर धावा बोला है। जानकारी मिली कि अवैध हथियार के सप्लायर आउटर रिंग रोड के पास तिलक नगर के पेस्ट्री पैलेस में आने वाले हैं। हमने एक टीम बनाई और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक जाल बिछाया। इस जाल में फंसाने के लिए सारी योजना तैयारी की गई। हमारी पहली कोशिश थी कि कैसे भी करके आपराधियों की गिरफ्तारी हो। 

तीन साल पहले लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा
वहीं पुलिस ने कहा कि पवन कुमार करीब तीन साल पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बना था। लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, राजू बिशोदी, अक्षय पालरा, टीनू भिवानी व अन्य से उसकी दोस्ती थी। वह गिरोह के लिए आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। वह मनप्रीत सिंह को गिरोह के सूत्रों से हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने के लिए भेजता था और उसके निदेर्शानुसार गिरोह के सदस्यों को आपूर्ति भी करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।