1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, PCR वैन के अंदर ही मारी गोली

दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, PCR वैन के अंदर ही मारी गोली

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2021 10:54 am IST,  Updated : Feb 27, 2021 10:54 am IST

दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

दिल्ली पुलिस के ASI ने की...- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, PCR वैन के अंदर ही मारी गोली Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने शनिवार की सुबह पश्चिम दिल्ली में जखीरा फ्लाईओवर पर ड्यूटी के दौरान पीसीआर वैन में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित रूप से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

अधिकारियों ने बताया कि एएसआई तेज पाल (55) पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में तैनात थे। वह गाजियाबाद के राजनगर में रहते थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सुबह करीब सात बजे सूचना मिली और घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एएसआई ने कथित रूप से अपने सीने में गोली मारी थी।

उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन के ड्राइवर एएसआई को एबीजी अस्पताल ले गये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा की टीम ने पीसीआर वैन का मुआयना किया। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।