1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में हो रही थी अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ की सप्लाई

दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में हो रही थी अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ की सप्लाई

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 16, 2026 06:32 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 06:45 pm IST

दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, दिल्ली-NCR में हो रही थी अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ की सप्लाई

दिल्ली में आतंकी...- India TV Hindi
दिल्ली में आतंकी नेटवर्क के आरोपी गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक बड़े आतंकी और आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क पाकिस्तान में बैठे शाहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर के निर्देश पर संचालित किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थ मंगवाकर दिल्ली-एनसीआर में उनकी सप्लाई करता था।

नेटवर्क में कैसे भर्ती किया जाता था?

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्टल, 41 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है। स्पेशल सेल के मुताबिक, गिरोह सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाता था। उन्हें जल्द पैसा कमाने और अपराध की दुनिया की चकाचौंध का लालच देकर भर्ती किया जाता था। इसके बाद उन्हें हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे कामो में लगाया जाता था।

delhi 7 arrested Pakistan-backed terror network
Image Source : REPORTERआरोपियों के पास से बरामद सामान।

आतंकी वारदातों की हो रही थी साजिश 

पुलिस को मई 2026 में सूचना मिली थी कि शाहजाद भट्टी और अजमल गुज्जर दिल्ली-एनसीआर में कुछ बड़ी आपराधिक और आतंकी वारदातों की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर शुरू की गई जांच के दौरान पुलिस ने मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुए और पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से उसके संपर्क के सबूत भी मिले।

NCR के कई इलाकों की हो रही थी रेकी

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर रहे थे। इन स्थानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से कई संभावित आतंकी साजिशों को विफल कर दिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप को पंजाब से उठाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचाने का काम करते थे।

delhi 7 arrested Pakistan-backed terror network
Image Source : REPORTERदिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी।

हो सकते हैं कई और बड़े खुलासे

पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े कुछ आरोपियों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, हथियार सप्लायरों और फंडिंग करने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के दयालपुर में मर्डर का CCTV वीडियो आया सामने, बेखौफ बदमाश गोली मारते दिखे

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, कई जगहों पर गिरे पेड़

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।