1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने की पीसी, कहा- "पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं"

CJP प्रोटेस्ट के बीच दिल्ली पुलिस ने की पीसी, कहा- "पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं"

 Reported By: Kumar Sonu Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 25, 2026 01:25 pm IST,  Updated : Jul 25, 2026 01:49 pm IST

CJP के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। इस पीसी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रमित करने वाले वीडियो फैलाए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि सोशल मीडिया पर हर पोस्ट सही हो, ये जरूरी नहीं है।

Delhi Police- India TV Hindi
DCP रोहित राजबीर सिंह Image Source : ANI

नई दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस प्रोटेस्ट को लेकर अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पीसी में दिल्ली पुलिस ने बताया है कि किस तरह इस प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने चौंकाने वाली बातें बताईं हैं। उन्होंने बताया कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया, जबकि ये दावा झूठा था। उन्होंने बताया कि ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट से सोशल मीडिया पर झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। 

उन्होंने ये भी बताया कि सोनम वांगचुक का फेक वीडियो डाला गया, जिसमें वह कह कुछ रहे हैं और सुनाई कुछ और दे रहा है। डीसीपी ने ये भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने एसटीएफ का गठन किया है।

बता दें कि सीजेपी का प्रोटेस्ट बीते काफी दिनों से लगातार जारी है और सीजेपी के लोग सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं। हाल ही में सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का पहला बयान भी सामने आया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताई ये बातें-

  • इंस्टग्राम का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। 
  • सोशल मीडिया पर झूठे और भ्रमित करने वाले वीडियो भी डाले जा रहे है। 
  • हर पोस्ट सही हो, ये जरूरी नहीं है। 
  • दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। 
  • सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव फैलाने की कोशिश की जा रही है। 
  • कुछ पोस्ट का मकसद पैनिक फैलाना है। 
  • एक पोस्ट में 20 जुलाई को हुई घटना में एक लड़की की मौत का दावा किया गया। जबकि ये दावा झूठा था। 
  • एक नेता ने वीडियो बना कर पोस्ट डाला और दावा किया कि केंद्र सरकार रात में प्रदर्शन को क्रैकडाउन करने की तैयारी कर रही है। 
  • पाकिस्तान से चलाए जा रहे अकाउंट के जरिए झूठे पोस्ट किए जा रहे हैं। 
  • ऐसे ही कुछ हैंडल्स ऑपरेशन सिंदूर के समय भी एक्टिव थे। 
  • फेक पोस्ट मामले में सोनम वांगचुक का फेक वीडियो भी डाला गया। 
  • डीप फेक वीडियो का इस्तेमाल करके आर्मी को जंतर मंतर तैनात करने का दावा किया गया। 
  • दिल्ली पुलिस ने STF का गठन किया है।

ये भी पढ़ें-

सीजेपी मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर CJI सूर्यकांत ने की बड़ी टिप्पणी, जानें क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।