1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

 Published : Aug 12, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Aug 12, 2023 03:00 pm IST

पुलिस ने आरोपी के पास से कई अवैध हथियार भी बरामद भी किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों को दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने आया था।

Delhi- India TV Hindi
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता Image Source : FILE

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस बेहद ही सतर्क है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने कई तरह की तैयारियां की हैं। पुलिस संदिग्ध दिखने वाले लोगों और गाड़ियों की जांच भी कर रही है। इसी अभियान में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल सिंह चढ़ार नामक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से  0.32 बोर की 21 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। लाल सिंह इन हथियारों को दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को आपूर्ति करने के लिए लाया था। वह बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति कर रहा था।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों अलग अलग इलाके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल आदि बरामद की थीं।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही, अब तक 65 से ज्यादा लोगों की मौत 

सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार वायनाड दौरे पर राहुल गांधी, दो दिन रहेंगे अपने संसदीय क्षेत्र में 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।