1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही, अब तक 65 से ज्यादा लोगों की मौत

अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही, अब तक 65 से ज्यादा लोगों की मौत

 Published : Aug 12, 2023 06:34 am IST,  Updated : Aug 12, 2023 07:08 am IST

अमेरिका के हवाई प्रदेश के माउई आइलैंड पर लगी आग भीषण रूप लेती जा रही है। आग की वजह से हजारों मकान तबाह हो चुके हैं। लोग बेघर हैं और अपनी आंखों से अपने सपनों को जलते हुए देखने को मजबूर हैं।

America News- India TV Hindi
अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही Image Source : AP

America: अमेरिकी राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग भीषण होती जा रही है। आग की वजह से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। आग की वजह से हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की 1000 से ज्यादा इमारतें जल कर खाक हो चुकी हैं।  

आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद 

जानकारी के अनुसार, आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। हवाई के गर्वनर जाश ग्रीन ने बताया कि16 लाख की आबादी वाले लाहौना शहर में मची तबाही के बाद इसे फिर से खड़ा करने में कई साल और अरबों रुपए लग जाएंगे। वहीं इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फंड जारी किया है। बताया जा रहा है कि आग प्रभावित इलाकों से अब तक 15 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसमें कई सैलानी भी शामिल हैं। 

America News
Image Source : APअमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही

बता दें कि अमेरिका के हवाई प्रदेश की अब तक की यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इस आग में करीब एक हजार से ज्यादा बिल्डिंग्स जल चुकी हैं। वहीं स्टेट में कई लोग बेघर चुके हैं। इस आग में अमेरिका का सबसे बड़ा और 150 साल पुराना बरगद का पेड़ भी जल गया। इससे पहले साल 1961 में एक समुद्री लहर में 61 लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश