Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 26 जनवरी को बंद रहेंगी दिल्ली की ये सड़कें, बाहर निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

26 जनवरी को बंद रहेंगी दिल्ली की ये सड़कें, बाहर निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Edited By: Amar Deep Published : Jan 25, 2025 08:17 am IST, Updated : Jan 25, 2025 09:19 am IST

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सभी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इस दौरान राजधानी दिल्ली के कई मार्गों पर वाहनों का जाना प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को कई रास्तों से बचकर जाना होगा।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी।

नई दिल्ली: देशभर में कल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। राजधानी दिल्ली में इसके लिए खास इंतजाम किए जाते हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत यात्रियों को कई सड़कों पर लागू प्रतिबंधों और रूट डायवर्जर के बारे में जानकारी दी गई है। 

शनिवार रात 9 बजे से प्रतिबंध लागू

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम से शहर की सीमाओं पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। गुप्ता ने कहा, "हमने एक विस्तृत यातायात योजना बनाई है, जिसके अनुसार शनिवार (25 जनवरी) रात 9 बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और केवल आवश्यक वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा।" इसके अलावा विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग की ओर जाने वाली सड़कों पर भी मार्ग परिवर्तन रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात 9:15 बजे के बाद सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। 

कर्तव्य पथ पर होगी परेड

जारी एडवाइजरी के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर समारोह होगा। उन्होंने बताया कि परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों ओर तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला से होकर गुजरेगी। 

इन रास्तों पर वाहनों को नहीं मिलेगी अनुमति

पुलिस ने कहा कि शनिवार को शाम 5 बजे से परेड खत्म होने तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, शनिवार को रात 10 बजे से रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर कर्तव्य पथ पर किसी भी क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी, जब तक कि गणतंत्र दिवस समारोह समाप्त न हो जाए। सी-हेक्सागन से इंडिया गेट तक का मार्ग रविवार को सुबह 9:15 बजे से लेकर परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा। पुलिस ने कहा कि रविवार को सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से यातायात की अनुमति नहीं होगी। परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति होगी। 

प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचें

इसमें कहा गया है कि सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें तथा अपनी सुविधा के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक परेड के मार्ग से बचें। हालांकि उत्तरी दिल्ली से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं होगा, फिर भी यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लें। रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सभी स्टेशन पर यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इसमें कहा गया है कि यदि कोई अज्ञात वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना निकटतम ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दी जानी चाहिए। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

6 लेयर की सिक्योरिटी, 7000 CCTV और FRS से लैस कैमरे, गणतंत्र दिवस पर अभेद किला बनेगी दिल्ली

गणतंत्र दिवस: इस शहर में सुबह 6 बजे से शुरू हो जाएगी मेट्रो, यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement