1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, भाजपा ने दर्ज कराई है शिकायत

सीएम केजरीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, भाजपा ने दर्ज कराई है शिकायत

 Reported By: Kumar Sonu,  Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 02, 2024 08:45 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 11:46 pm IST

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने गई थी। लेकिन दोनों के यहां ही नोटिस नहीं लिया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

शुक्रवार को देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दस्तक दी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के भाजपा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के एक मामले में उन्हें नोटिस देने के लिए पहुंची थी। दरअसल, सीएम केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा पर उनके विधायकों को पैसे ऑफर करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत करने के लिए भाजपा नेताओं ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर से संपर्क किया था। 

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पीसी करके आरोप लगाया था की बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। पार्टी के 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा था कि हम सही वक्त आने पर एक ऑडियो क्लिप जारी करेंगे। इसके बाद बीजेपी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की थी।

घर पर नहीं मिले केजरीवाल

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की टीम सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी के घर क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने गई थी। लेकिन दोनों के यहां ही नोटिस नहीं लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आतिशी घर पर नहीं थी, सीएम केजरीवाल भी घर पर नहीं थे। दोनों ही जगह नोटिस नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वापस निकल गई है।

भाजपा क्या बोली?

बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दिल्ली बीजेपी पर बहुत गंभीर और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं कि वे AAP विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। उसके बाद, वीरेंद्र सचदेवा ने 30 जनवरी को पुलिस में शिकायत की। और हमें खुशी है कि आज पुलिस ने ऐसा किया है। अरविंद केजरीवाल और आतिशी को नोटिस दिया गया है। उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए और पुलिस को इस पर जवाब देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- DPS RK Puram को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया स्कूल, जांच में जुटी पुलिस

ED के सामने आज भी पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी ने कही ये बड़ी बात

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।