1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, मचा है जबरदस्त बवाल

विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस, मचा है जबरदस्त बवाल

 Reported By: Bhaskar Mishra Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 03, 2024 11:18 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 11:18 am IST

आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को तोड़ने के आरोपों वाले मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम अरविंद केजरीवाल से जानकारी लेना चाहती है। इसी क्रम में टीम नोटिस देने गई है।

Delhi, Arvind Kejriwal- India TV Hindi
केजरीवाल को नोटिस देने पहुंची दिल्ली पुलिस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली में सियासत एक बार फिर से उफान मार रही है। शुक्रवार को नोटिस रिसीव ना कराने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को सीएम केजरीवाल के आवास पहुंची। पुलिस विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप वाले मामले में अरविंद केजरीवाल को नोटिस देने गई थी। इस दौरान केजरीवाल के आवास के बाहर जबरदस्त बवाल हुआ।

सीएम ऑफिस नोटिस लेने को तैयार 

सूत्रों के मुख्यमंत्री का दफ्तर इस नोटिस को लेने एक लिए तैयार हो गया है। वहीं सीएम कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस की टीम नोटिस देने नहीं आई है। वह केजरीवाल को बदनाम करना चाहती है और इसी लिए मीडिया लेकर आई है। पुलिस का मकसद नोटिस देना नहीं बल्कि बदनाम करना है। वहीं सूत्रों का दावा है कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी CM ऑफिस को रिसीविंग नहीं दे रहे हैं।

आतिशी को भी नोटिस देगी पुलिस 

वहीं इसी मामले में क्राइम ब्रांच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को भी नोटिस देगी। हालांकि वह अभी दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए जब वह वापस आ जाएंगी, पुलिस तब उन्हें नोटिस देगी। बता दें कि आतिशी ने पीसी करके आरोप लगाया था की बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। पार्टी के 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा था कि हम सही वक्त आने पर एक ऑडियो क्लिप जारी करेंगे। 

क्या है मामला?

इसके बाद बीजेपी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की थी। दरअसल नोटिस के जरिए क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और आतिशी से जानना चाहेगी कि आप ने किस आधार पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं जो आरोप लगाए गए हैं, उसके संबंध में क्या सबूत हैं। इसके साथ ही अगर कोई सबूत हैं तो क्राइम ब्रांच को दें, क्राइम ब्रांच उसकी जांच करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।