1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 4 दिन के नवजात बच्चे का हो गया अपहरण, पुलिस ने जब जांच की तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा

दिल्ली में 4 दिन के नवजात बच्चे का हो गया अपहरण, पुलिस ने जब जांच की तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा

 Reported By: Sanjay Kumar Sah, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 02, 2026 07:45 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 08:10 pm IST

दिल्ली के नॉर्थ रोहिणी इलाके में 4 दिन के नवजात बच्चे के अपहरण से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।

delhi child kidnapping case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

राजधानी दिल्ली में 4 दिन के नवजात शिशु के अपहरण का बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मासूम बच्चे की मां की मामी और उसके एक साथी महिला को गिरफ्तार कर के बच्चे को सकुशल बरामद किया है। नॉर्थ रोहिणी पुलिस ने 4 दिन के नवजात शिशु के अपहरण का ब्लाइंड केस सुलझाया और अपहृत शिशु को सकुशल बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, नवजात शिशु की मां की मामी सुमन देवी ने ये पूरी साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी शिशु की मां की मामी सुमन देवी और उसकी सहयोगी पूजा सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी रोहिणी के मुताबिक, यह बच्चा 31 दिसंबर  को डॉ. बीएसए अस्पताल, रोहिणी से अपहृत हुआ था जिसके बाद मामले में थाना नॉर्थ रोहिणी में FIR संख्या 783/25 दर्ज की गई। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। जिसके बाद पुलिस की जांच में सामने आया कि शिशु की मां की मामी सुमन देवी ने साजिश रची थी

कैसे रची गई अपहरण की साजिश?

डीसीपी रोहिणी के मुताबिक सुमन देवी ने टीकाकरण कराने के बहाने बच्चे को पूजा सोनी उर्फ राधा को सौंप दिया। पूजा सोनी ने बच्चे को वजन कराने का बहाना बनाकर गोद में लिया और अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस की पूछताछ में सुमन देवी ने अपहरण की साजिश की बात कबूल की। जांच में पता चला कि पूजा सोनी अस्पताल की कर्मचारी नहीं थी। पुलिस ने सुमन देवी के घर पर छापा मारकर बच्चे को सुरक्षित बरामद कियाऔर शिशु को उससे माता-पिता से मिलाया। 

पुरानी रंजिश का संदेह

सामने आई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने दूसरी आरोपी पूजा सोनी उर्फ राधा को भी उसके घर से गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने जानकारी दी कि शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को अपहरण की वजह है लेकिन पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दर्जी की हत्या, बिहारी लाल पर चलाए ताबड़तोड़ चाकू; चौंकाने वाली है वजह

दिल्ली में निर्माण कार्य पर रोक हटी, स्कूल-ऑफिस भी खुलेंगे, हवा साफ होने पर हटीं ग्रैप-3 की पाबंदियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।