1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल और आतिशी के घर आज फिर जाएगी दिल्ली पुलिस, इस मामले में देगी नोटिस

केजरीवाल और आतिशी के घर आज फिर जाएगी दिल्ली पुलिस, इस मामले में देगी नोटिस

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 03, 2024 06:31 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 06:32 am IST

आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को तोड़ने के आरोपों वाले मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम दोनों नेताओं से जानकारी लेना चाहती है। लेकिन गुरुवार को दोनों नेता अपने घर पर नहीं थे। अब आज भी क्राइम ब्रांच की टीम जाएगी।

Delhi - India TV Hindi
केजरीवाल और आतिशी के घर आज फिर जाएगी दिल्ली पुलिस Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में राजनीति में एक नया उबाल आया है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जबरदस्त हंगामा किया था। इसके बाद शाम होते-होते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी के घर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पहुंच गई। पुलिस आप के हालिया विधायक तोड़ने के आरोपों वाले मामले में दोनों नेताओं से जानकारी लेने गई थी। हालांकि दोनों नेता अपने आवास पर नहीं मिले थे।

क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर से दोनों नेताओं के घर जाएगी

वहीं अब इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आज फिर से दोनों नेताओं के घर जाएगी। दरअसल नोटिस के जरिए क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और आतिशी से जानना चाहेगी कि आप ने किस आधार पर अपने विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं जो आरोप लगाए गए हैं, उसके संबंध में क्या सबूत हैं। इसके साथ ही अगर कोई सबूत हैं तो क्राइम ब्रांच को दें, क्राइम ब्रांच उसकी जांच करेगी। वहीं गुरुवार को भी क्राइम ब्रांच की टीम केजरीवाल और आतिशी के आवास पर गए थे लेकिन दोनों नेता अपने घर पर नहीं थे।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने पीसी करके आरोप लगाया था की बीजेपी आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दे रही है। पार्टी के 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा था कि हम सही वक्त आने पर एक ऑडियो क्लिप जारी करेंगे। इसके बाद बीजेपी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की मांग की थी।

 
  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।