1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले आए, 29 मरीज ठीक हुए

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले आए, 29 मरीज ठीक हुए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 03:29 pm IST

दिल्ली में गुरुवार (22 जुलाई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए, 9 रिकवरी और 1 मौत रिपोर्ट हुई है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले आए, 29 मरीज ठीक हुए- India TV Hindi
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मामले आए, 29 मरीज ठीक हुए Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार (22 जुलाई) को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए, 9 रिकवरी और 1 मौत रिपोर्ट हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं दिल्ली में अभी 176 कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

दिल्ली में कोरोना के अबतक कुल 14,35,720 मामले सामने आए

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी 585 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,35,720 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में अबतक कुल 14,10,095 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, महामारी से दिल्ली में अब तक 25,040 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 63406 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 29963 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 33443 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 9503203 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 7214209 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 2288994 को वैक्‍सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 58502 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 58502 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 45892 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 12610 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 23043445 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या 388 है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।