1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी का Video, आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी हो गई जब्त

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था स्कॉर्पियो की स्टंटबाजी का Video, आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी हो गई जब्त

 Reported By: Sanjay Kumar Sah Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 20, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Jan 20, 2026 02:39 pm IST

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है और उसकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

delhi Scorpio road stunt- India TV Hindi
रोड पर स्टंटबाजी करने वाला गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कॉर्पियो रोड पर खतरनाक तरीके से स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। चालक व्यस्त रोड पर गाड़ी को ऐसे चला रहा था जिससे दूसरों की जान खतरे में आ सकती थी। इस घटना को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी गुस्से का इजहार कर रहे थे और पुलिस से वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब दिल्ली पुलिस ने इस वारल वीडियो के मामले में कार्रवाई करते हुए स्टंट वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने की कार्रवाई

सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी के वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो के चालक की ओर से स्टंटबाजी की ये घटना जीटी रोड पर की गई थी। चालक अपनी स्टंटबाजी से अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा था। गाड़ी के पिछले हिस्से पर दाऊद भी लिखा हुआ था।

 

delhi scorpio stunt accused arrested
Image Source : REPORTERस्टंटबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी कार चालक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने जीटी रोड पर ब्लैक स्कोर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करने वाले आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आउटर नार्थ जिला पुलिस ने इन्फॉर्मेशन मिलने के बाद 2-3 घंटे के अंदर आरोपी को ट्रेस कर दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से मुरथल जा रहा था। उसी दौरान GT रोड पर गाड़ी से स्टंटबाजी की गई थी।

आरोपी की हुई पहचान

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी (स्कॉर्पियो) भी जब्त कर ली है। कार चालक का नाम दाऊद अंसारी है जो कि दिल्ली के ओखला का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में सड़क पर गलत तरीके से वाहन चलाने के एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

ये भीप पढ़ें- नंदू गिरोह का कुख्यात गैंगस्टर मनोज राठी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, स्पेन में गैंग को कर रहा था ऑपरेट

दिल्ली की सड़कों पर निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी, नहीं तो लेना पड़ सकता है बैक गियर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।