1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मुकुंदपुर फ्लाईओवर में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

दिल्ली: मुकुंदपुर फ्लाईओवर में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 29, 2025 11:55 am IST,  Updated : Sep 29, 2025 12:11 pm IST

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल फरार वाहन की तलाश में जुटी है। बाइक में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर मौत हो गई।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात 12 बजे के करीब हुई। दिल्ली की आउटर रिंग रोड में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार वाहन ने स्प्लेनडर बाइक को टक्कर मार दी। इस बाइक में तीन लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को शक है कि आरोपी वाहन चालक टक्कर मारने के बाद फरार हो गया।

हादसे के समय मौके पर कोई चश्मदीद नहीं था। इस वजह से आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस दूसरे रास्तों के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। मृतकों की पहचान शाहिद (उम्र-60), फैज (उम्र-28) और हमजा (उम्र-12) के रूप में हुई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281/106(1) के तहत जहांगीरपुरी थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे हादसे में पांच लोगों की मौत

27 सितंबर को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक थार कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, प्रतिष्ठा (25), लावन्या (26), आदित्य (30), गौतम (31) और एक अन्य महिला सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कपिल शर्मा (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार हादसा दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे निकास संख्या नौ पर हुआ जब तेज रफ्तार थार में सवार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया। सूचना मिलने पर सेक्टर 40 से पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज किया जा रहा है।

यूपी के थे पीड़ित

पुलिस ने बताया कि मृतक महिलाएं, प्रतिष्ठा और लावन्या कानून पाठ्यक्रम की छात्रा थीं, जबकि आदित्य, गौतम और कपिल विज्ञापन व्यवसाय से जुड़े थे। सभी छह यात्री उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से आए थे। उन्होंने बताया कि थार अलीगढ़ प्राधिकरण में पंजीकृत है। बताया जा रहा है कि एक मृतक छात्रा न्यायाधीश की बेटी थी। हालांकि, पुलिस ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस ने दो अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े, दो साल पहले आए थे भारत

पुलिस हिरासत के पहले दिन चैतन्यानंद सरस्वती ने की फ्रूट्स की डिमांड, पूछताछ में नहीं कर रहा सहयोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।