1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मुस्कान का हत्यारा शिकंजे में आ गया! जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात को एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

मुस्कान का हत्यारा शिकंजे में आ गया! जिम ट्रेनर इमरान का आधी रात को एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली

 Reported By: Sanjay Sah Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 28, 2026 07:19 am IST,  Updated : Aug 28, 2026 07:33 am IST

दिल्ली के तिलक नगर में 21 वर्षीय मॉडल मुस्कान की हत्या के आरोपी इमरान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। राजौरी गार्डन के नाला रोड पर इमरान ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके दोनों पैरों में गोली मारी।

muskan murder case- India TV Hindi
मुस्कान की हत्या के मामले में आरोपी जिम ट्रेनर इमरान गिरफ्तार हो गया है। Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में वॉंटेड बदमाश आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हो गया है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को आरोपी बदमाश इमरान के आने की सूचना मिली थी जिसके बाद स्पेशल स्टाफ की टीम ने ट्रैप लगाया। जैसे ही बदमाश राजौरी गार्डन के नाला रोड पर आया उसी दौरान बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे काबू में किया गया। घायल इमरान को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेढ़ साल से मुस्कान और इमरान में थी जान-पहचान

इस बीच FSL की टीम ने एनकाउंटर वाली जगह से बैलिस्टिक सबूत जुटाए है। तिलक नगर के महावीर नगर इलाके में बुधवार की रात घर में घुसकर 21 साल की छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की चाकू मारकर हत्या करने के बाद से इमरान फरार था। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतका की डेढ़ साल से आरोपी की जान-पहचान थी। आशंका है कि दूसरे से दोस्ती की शक में आरोपी ने उसकी हत्या की है।

ड्रग एडिक्ट है इमरान, पहले से दर्ज है हत्या की कोशिश का मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग एडिक्ट है और उस पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश का एक मामला दर्ज है। 21 साल की मुस्कान एक छात्रा थी और वो पार्ट टाइम मॉडलिंग का काम भी करती थी। मुस्कान 3 बहनें हैं एक छोटा भाई आकाश है। मुस्कान के दोस्त के मुताबिक आरोपी सामान्य व्यवहार नहीं करता था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बातचीत करने के लिए उसे पकड़ लेता था। बातचीत नहीं करने पर वह लगातार उसे परेशान करता था।

क्या है पूरा मामला?

घटना तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर की है। 21 साल की मुस्कान अपनी बहन और मां के साथ रह किराये पर रहती थी। आरोप है कि 26 अगस्त को जब घर पर मुस्कान अकेली थी तो शाम साढ़े 5 बजे जिम ट्रेनर इमरान उसके घर में आया और उनके बीच में कुछ झगड़ा हुआ जिसके बाद इमरान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। मुस्कान के चीखने की आवाज सुन पड़ोसी मदद के लिए आए उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस को फोन किया। फिर सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो 5.40 बजे इमरान मुस्कान के घर के अंदर जाते हुए दिखा

जिम में हुई थी पहली मुलाकात

मुस्कान और इमरान की मुलाकात पहली बार तिलक नगर के ही seven Zone gym में हुई थी जहां इमरान ट्रेनर का काम करता था और मुस्कान जिम के लिए आया करती थी। जिम के मालिक का कहना है कि उन दोनों की टाइमिंग अलग-अलग थी। इमरान का स्वभाव काफी अच्छा था कोई शिकायत कभी नहीं आई थी लेकिन वह देरी से आता था इसलिए उसे निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि मुस्कान ने जितने समय का सब्सक्रिप्शन लिया था वह खत्म हो गया था इसलिए एक महीने पहले से मुस्कान ने भी जिम आना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें-

पिता ने की 13 दिन की बच्ची की हत्या, पानी के टैंक में फेंक कर ली जान; पत्नी मुस्कान की शिकायत पर गिरफ्तार

रक्षाबंधन से पहले 2 सगी बहनों का मर्डर, भाई ने 10 मिनट में दोनों को मार दिया; रुड़की में सनसनीखेज हत्याकांड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।